Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में 2 लोगों की मौत

Date:

पंजाब के जालंधर में गर्मी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को शहर में गर्मी के कारण दो लोगों की मौत हो गई। एक बुजुर्ग का शव ट्रांसपोर्ट नगर में और दूसरे व्यक्ति का शव इंडस्ट्रियल एरिया में मिला। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों के फोटो प्रसारित कर दिए हैं। सुबह ट्रांसपोर्ट नगर में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर थाना-8 में तैनात जांच अधिकारी बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।

इसी तरह पुलिस को इंडस्ट्रियल एरिया गली नंबर 1 ट्रांसपोर्ट नगर से एक 40-45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। उक्त शव के पास कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने कहा है कि दोनों की मौत गर्मी के कारण हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related