Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

गाजियाबाद में 93वां वायुसेना दिवस मनाया जा रहा

Date:

भारतीय वायुसेना का 93वां वायुसेना दिवस गाजियाबाद के हिंडन स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर मनाया जा रहा है। इस साल इसका थीम है, ‘भारतीय वायु सेना- सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर’। इस साल वायु सेना दिवस ऑपरेशन सिंदूर के वीर योद्धाओं को समर्पित है। इस मौके पर वायु सेना साहस और शौर्य के लिए कुल 97 वीरता पुरस्कार बांटे गए।

वहीं बुधवार सुबह ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में बधाई दी। उन्होंने लिखा- वायुसेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई दी।

दूसरी तरफ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सुरक्षा कारणों व रनवे को देखते हुए हिंडन एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों की उड़ानें 2 दिनों से बुधवार तक के लिए रद्द हैं। 3 साल बाद वायुसेना दिवस गाजियाबाद में मनाया जा रहा है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related