Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

चीन में चंद्र नववर्ष की रात भयानक विस्फोट, 8 लोगों की मौत

Date:

 

 

Bejing: पूर्वी चीन में ‘चंद्र नववर्ष’ से पहले पटाखों की एक दुकान में विस्फोट होने से आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य मामूली रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डोंगहाई काउंटी सरकार ने एक बयान में कहा कि जियांग्सू प्रांत के एक गांव में रविवार दोपहर विस्फोट तब हुआ जब एक व्यक्ति ने दुकान के पास पटाखा जला दिया।

चीन में चंद्र नववर्ष की आधी रात पटाखे जलाना एक परंपरा है लेकिन हाल के वर्षों में वायु प्रदूषण की वजह से कई स्थानों पर पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चीन में चंद्र नववर्ष मंगलवार को मनाया जाएगा। रविवार के विस्फोट के बाद, आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने सभी क्षेत्रों से भविष्य की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पटाखों के उत्पादन, परिवहन, बिक्री और उपयोग की निगरानी मजबूत करने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related