Friday, August 7, 2026
Friday, August 7, 2026

फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप:2 घंटे में सुनामी की चेतावनी;

Date:

फिलीपींस के दक्षिणी इलाके मिंडानाओ में शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले इसकी तीव्रता 7.4 बताई गई थी।

 

फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी ने कई और झटकों की चेतावनी दी है। आधे घंटे में 5.9 तीव्रता और 5.6 तीव्रता के कई झटके महसूस किए गए हैं।

 

एजेंसी का कहना है कि विनाशकारी सुनामी आने की आशंका है। सुनामी लहरों की ऊंचाई एक मीटर से ज्यादा हो सकती है।

 

मध्य और दक्षिणी फिलीपींस के तटीय शहरों में रहने वाले लोगों को तत्काल ऊंचे स्थानों पर चले जाने की सलाह दी गई है। फिलहाल किसी तरह के बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है।

 

इससे पहले 30 सितंबर को फिलीपींस के सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 69 लोगों की मौत हो थी, जबकि करीब 150 घायल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related