Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

45 वर्षीय व्यक्ति ने 6 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Date:

 

बटाला : विगत रात्रि बटाला में मानवता को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति द्वारा 6 वर्षीय मासूम बच्ची को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मासूम बच्ची के पिता ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति रोजाना उनकी बच्ची को अपने पास बिठाकर टी.वी दिखाता था। विगत रात्रि भी उक्त व्यक्ति उनकी बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया।

वहां उसने उनकी बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची की रोने की आवाज लोगों को सुनाई दी तो उनके द्वारा तुरंत उक्त व्यक्ति के घर में जाकर देखा गया तो बच्ची खून से लथपथ पड़ी हुई थी जबकि उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बच्ची को तुरंत इलाज हेतु सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया गया और इस संबंधी थाना सिविल लाइन की पुलिस को सूचना दी गई।

दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिविल लाइन की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी ।उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है और जल्द ही उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related