Monday, November 23, 2026
Monday, November 23, 2026

हरियाणा में लगातार तीसरी बार BJP सरकार ,BJP कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी;जीत के लिए PM मोदी को दिया धन्यवाद

Date:

हरियाणा में BJP लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य में ऐसा करने वाली वह पहली पार्टी होगी। राज्य की कुल 90 सीटों में से पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 8 सीटों का फायदा हुआ है।

उधर, कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं। इसे भी इस चुनाव में 6 सीटों का फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा और कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी-सांपला सीट से जीत गए हैं।

कांग्रेस ने रिजल्ट को चौंकाने वाला बताया है। वहीं सीएम सैनी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के झूठ को नकार दिया है। BJP की बढ़त के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नायब सिंह सैनी को फोन किया और जीत पर बधाई दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में खूब जश्न मनाया।  कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता ढोल की थाप पर खूब जुमते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मनाया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और भाजपा नेतृत्व को जीत की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...