Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

जालंधर में स्कूल बस ने 4 वर्षीय बच्ची को कुचला:​​​​​​​पिछले टायर की चपेट में आने से मौत

Date:

 

जालंधर–पंजाब के जालंधर जिले में आदमपुर से अलावलपुर की ओर जाते हाईवे पर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में एक 4 साल की बच्ची की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची स्कूल की ही बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। मृतक बच्ची की पहचान किरत पुत्री इंदरजीत सिंह के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है।

घटना सोमवार को सुबह हुई। जिसके बाद मौके पर तुरंत थाना आदमपुर की पुलिस पहुंच गई थी। मामले में पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं। बच्ची एसडी पब्लिक स्कूल आदमपुर में यूकेजी की स्टूडेंट थी। वह अपने पिता इंदरजीत सिंह की लाडली थी और आदमपुर के जोहलां के पास स्थित उदेसियां गांव के रहने वाले परिवार की बेटी थी।

जानकारी के मुताबिक किरत रोज की तरह सुबह स्कूल बस से स्कूल पहुंची थी। जब बस स्कूल के गेट के पास रुकी, तो बच्ची को बस से उतारा गया। इसी दौरान वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर बच्ची के उतरने के बाद गाड़ी आगे बढ़ाया और बच्ची को देख नहीं पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...