Monday, July 27, 2026
Monday, July 27, 2026

पठानकोट में सेना की वर्दी में 3 संदिग्ध दिखे: जिले में हाईअलर्ट

Date:

 

जालंधर-पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र बमियाल से कुछ दूरी पर स्थित जम्मू के कठुआ के गांव ऐरमां में 3 संदिग्ध देखे गए हैं।पठानकोट पुलिस ने बमियाल कस्बे की ओर से पैदल आ रहे एक 35 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति को अरेस्ट किया है। आरोपी की पहचान दर्शन कुमार राणा निवासी अहमदाबाद, गुजरात के तौर पर हुई है।

उसकी संदिग्ध गतिविधियों के कारण ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने पूछताछ के लिए रोका। पूछताछ में दर्शन कुमार ने बताया कि वह बॉर्डर के ग्रामीण इलाकों में घूम रहा है और पर्यटक है। वह पठानकोट से बस के जरिए यहां पहुृंचा था। पठानकोट पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से स्वस्थ और सामान्य है। उसके पास से इंडियन पासपोर्ट, एजुकेशन सर्टिफिकेट और नौकरी से संबंधित डॉक्यूमेंट मिले। पठानकोट पुलिस ने कस्टडी में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है।

संदिग्ध दिखने के बाद पठानकोट में हाईअलर्ट

महिला की सूचना पर और संदिग्ध दिखने के बाद पठानकोट में हाई अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही बॉर्डर क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। बमियाल, नरोट जैमल सिंह एरिया में पुलिस की ओर से बॉर्डर पार से आने-जाने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी है।

एजेंसियों के इनपुट के मुताबिक पठानकोट के बमियाल गांव की सीमा से लगती जिला कठुआ की पुलिस चौकी नगरी के गांव ऐरमां की एक महिला ने सेना की वर्दी पहने 3 संदिग्ध देखने का दावा किया। इसके बाद पंजाब के साथ जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ के गांव में जेएंडके पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related