Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

खन्ना में 200 युवक AAP में शामिल:  CM की नीतियों से हुए प्रभावित

Date:

 

खन्ना–लुधियाना की पायल विधान सभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को बल मिला। 200 से अधिक नौजवानों ने विभिन्न पार्टियों को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी जॉइन की। विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने इन्हें पार्टी में शामिल किया। विधायक ने कहा कि ये सभी नौजवान सीएम भगवंत मान की नीतियों से खुश होकर आए हैं।विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि बहुत सारे सियासी दल नौजवानों का दुरूपयोग करते हैं। नौजवानों को सही रास्ते पर चलने के लिए कोई मार्गदर्शन नहीं करता, लेकिन आम आदमी पार्टी इन नौजवानों को सही रास्ते पर लेकर जाएगी। जो नौजवान पढ़े लिखे हैं उन्हें स्व रोजगार के लिए सब्सिडी पर लोन दिलाया जाएगा। जो प्राइवेट नौकरी करना चाहते हैं उन्हें बड़ी कंपनियों में काम दिलाएंगे।

गांव घुड़ानी के नए बने युवा सरपंच गुरिंदर सिंह ने कहा कि सीएम भगवंत मान और विधायक ग्यासपुरा ने प्रेरित होकर वे आप में आए। चुनावों से पहले ही विधायक ने पायल में वो काम करवाए जो पिछली तीन सरकारें नहीं करवा सकीं। बीजा पायल रोड का निर्माण 15 साल बाद हुआ। उनके गांव में 15 साल बाद काम पूरे हुए। इससे प्रभावित होकर वे आप में आए। सरपंच परगट सिंह सिआड़ ने कहा कि विधायक ग्यासपुरा के कामों को देखते हुए नौजवान लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related