Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

अमृतसर से 2 ISI आतंकी गिरफ्तार:एंटी टैंक रॉकेट लॉन्चर मिला

Date:

 

अमृतसर–पंजाब की अमृतसर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एंटी टैंक रॉकेट लॉन्चर (RPG) बरामद किया है, जिससे ये दिवाली पर बड़े हमले की तैयारी में थे। मगर, हमले से पहले ही पुलिस टीमों ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

पंजाब के DGP गौरव यादव ने बताया कि ये दोनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एक ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जिसने इन्हें यह खतरनाक हथियार मुहैया कराया था। इसके अलावा, इनका संपर्क फिरोजपुर जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की से भी है। विक्की हेरोइन तस्करी में जेल में बंद है।

फिलहाल, पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां दोनों से पूछताछ की रही है। इनके लोकल नेटवर्क को तलाशा जा रहा है। पता किया जा रहा है कि ये कहां और किस वक्त हमला करने की साजिश कर रहे थे। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि फिरोजपुर जेल में बंद विक्की को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related