Monday, July 27, 2026
Monday, July 27, 2026

पंजाब में दविंदर बंबीहा गिरोह के 2 गुर्गे गिरफ्तार: 2 पिस्तौल समेत 7 कारतूस बरामद

Date:

मोहाली–पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और मोहाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दविंदर बंबीहा गैंग के दो सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी यूएसए बेस्ड कुलवीर सिंह उर्फ ​​लाला बेनिपाल के इशारे पर काम करते थे।आरोपियों को डेराबस्सी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है। आरोपी ट्राइसिटी के किसी इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले दो अलग-अलग मामलों की साजिश रची थी। इसमें एक फाइनेंसर को धमकी देने और दूसरा मोहाली में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य के खिलाफ का्र्रवाई करनी थी। वहीं, पुलिस अब आरोपियों से पड़ताल करने में जुटी हुई है। हालांकि आरोपियों ने यह बात कबूली है कि उन्हें ट्राइसिटी क्षेत्र में कई अपराधों को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गए आरोपी काफी शातिर हैं। ऐसे में जरूरत पड़ी तो जेल में बंद गैंगस्टरों को लाकर आमने सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। इस साल के शुरू से ही पुलिस ने कई बड़े गैंगस्टरों से जुड़े लोग पकड़े हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related