Tuesday, November 24, 2026
Tuesday, November 24, 2026

भूजल बचाने के लिए पंजाब सरकार की एक और पहल, किसानों को प्रति हेक्टेयर मिलेंगे 17,500 रुपए

Date:

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पंजाब सरकार द्वारा राज्य के किसानों का ध्यान अधिक पानी वाली धान की फसल की खेती से हटाने और गिरते भूजल स्तर को रोकने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। दरअसल, पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने धान की जगह अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती करने वाले किसानों को 17,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

इस बात की जानकारी पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुडियन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने उक्त उद्देश्य से किसानों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 289.87 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। इस कार्यक्रम के तहत कोई भी किसान अधिकतम पांच हेक्टेयर क्षेत्र पर इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकेगा और प्रोत्साहन राशि दो समान किस्तों में सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में जमा की जाएगी। पहली किस्त डिजिटल फसल सर्वेक्षण और कृषि मैपर ऐप के माध्यम से सत्यापन के बाद हस्तांतरित की जाएगी और दूसरी किस्त कटाई के तुरंत बाद हस्तांतरित की जाएगी। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में धान की खेती के कारण सिंचाई के लिए ट्यूबवेलों पर निर्भरता बढ़ गई है, जिसके परिणामस्वरूप भूजल स्तर कम होता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related