Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

दिवाली से पहले पाक से आए 17 हैंड-ग्रेनेड, 3 IED-RDX

Date:

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों का फोकस पंजाब का माहौल खराब करने पर हैं। अगस्त महीने से लगातार हैंड ग्रेनेड्स व छोटे हथियार भेजे जा रहे हैं। जालंधर में गुरुवार रिकवर किया गया RDX व IED भी इसी साजिश का हिस्सा है। पुलिस ने ISI का समर्थन प्राप्त बब्बर खालसा इंटरनेशनल के हरविंदर सिंह रिंदा के दो साथियों को भी अरेस्ट किया है।

पंजाब पुलिस की रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब में अगस्त से लेकर अभी तक 3 IED व 4.500 किलो RDX रिकवर किया गया है। गुरुवार दो आतंकियों से 2.500 किलो RDX रिकवर किया गया। इतना RDX एक शहर को दहलाने के लिए काफी है। वहीं, इससे पहले दो खेप- 25 अगस्त को 2 किलो RDX के साथ बटाला और 7 अगस्त को तरनतारन से IED जब्त किया गया।

पंजाब में अभी तक 17 हैंड ग्रेनेड जब्त किए जा चुके हैं। कितने अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं, इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। बीते साल दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक हैंड ग्रेनेड्स का ही इस्तेमाल पुलिस थाना, बीजेपी नेता और शराब कारोबारी के घर पर किया गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...