पंजाब के गुरदासपुर से चला नगर कीर्तन जालंधर में प्रवेश कर दिए हैं। जालंधर में हिंद दी चादर गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पूरब को समर्पित नगर कीर्तन का डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने स्वागत किया। कपूरथला से करतारपुर होते नगर कीर्तन रात 1 बजे के करीब जालंधर में प्रवेश किया था।
नगर कीर्तन को लेकर जालंधर ट्रेफिक पुलिस ने 11 रूट डायवर्ट किए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी भी की है। करतारपुर के गांव पत्तड़ कलां में हलका विधायक बलकार सिंह, SSP जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विर्क, एडिशनल डिप्टी कमिशनर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, एडिशनल डिप्टी कमिशनर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर सहित बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेका और रास्ते में फूल बिछाए।
इस मौके पर विधायक बलकार सिंह ने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को नमन करते हुए कहा कि गुरु साहिब का जीवन और दर्शन संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह ने मानवता और धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए शहादत दी, जिसकी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि 9वें गुरु भाइचारे के सच्चे प्रतीक हैं।
CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में गुरु साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को एक सेवक के रूप में मना रही है और इन समागमों का मुख्य उद्देश्य लोगों को गुरु साहिब के महान जीवन, दर्शन, शहादत और मानवता के संदेश के बारे में जागरूक करना है, जिससे दुनिया भर के लाखों लोग प्रेरणा लेते हैं।


