Friday, August 21, 2026
Friday, August 21, 2026

मोहाली में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले 10अरेस्ट

Date:

चंडीगढ़—मोहाली पुलिस ने फेज-7 स्थित मनचंदा टावर में छापेमारी कर विदेशी नागरिकों को ठगने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। टावर की पहली और तीसरी मंजिल पर चल रहे इस फर्जी सेंटर से पुलिस ने 5 लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, 5 हेडफोन और दिल्ली-मोहाली नंबर की कई गाड़ियों समेत एक फॉरच्यूनर बरामद की है।
डीएसपी साइबर रूपिंदर सोही ने बताया कि आरोपी पेपाल कस्टमर सपोर्ट के नाम पर विदेशी नागरिकों को ई-मेल भेजकर ठगी करते थे। वे मेल में दावा करते थे कि उनका पेपाल अकाउंट हैक हो गया है या उसमें संदिग्ध लेन-देन हुआ है। मेल में दिए गए टोल-फ्री नंबर को कॉल सेंटर में इंस्टॉल Xlite ऐप से जोड़ा जाता था। जब कोई विदेशी इस नंबर पर कॉल करता, तो आरोपी खुद को पेपाल एजेंट बताकर उन्हें अवैध गतिविधियों का डर दिखाते थे।
सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related