Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

लुधियाना में तेजरफ्तार कार सवारों का हुड़दंग:बाइक चालक को मारी टक्कर,टूटी टांग;भागने लगे तो लोगों ने दबोचे

Date:

लुधियाना में बीती रात गिल चौक नजदीक पाहवा कट पर तेजरफ्तार कार सवार कुछ युवकों ने सड़क पर हुड़दंग मचाया। इन युवकों ने काम से वापस बाइक पर घर जा रही व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी। उस व्यक्ति का बाइक कार के नीचे घुस गया। हादसा इतना भयावक था कि व्यक्ति की टांग पर गाड़ी का पहिया चढ़ जाने के कारण उसकी टांग टूट गई। भाग रहे युवकों के एक साथी को लोगों ने दबोच लिया जबकि बाकी के 2 लोग भाग गए।

कार चालक मौके से भागने लगे तो राहगीर लोगों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। टेक्सी चालकों ने घायल बाइक सवार को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। घायल का नाम सुनील कुमार है।

जानकारी देते हुए टेक्सी चालक जसकरण ने कहा कि वह अमृतसर से लुधियाना सवारी छोड़ने आया था। उसने पाहवा अस्पताल कट पर देखा कि कुछ लोग शराब के नशे में तेज कार चला रहे थे। बाइक पर आ रहे सुनील को उन लोगों ने टक्कर मारी। वह युवक भागने लगे तो लोगों की मदद से पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। घायल सुनील की टांग टूट गई है।

सुनील परिजनों को सूचित कर दिया है। जिन युवकों को पकड़ा है उनमें से एक ही लोगों के हाथ आया बाकी भाग गए। सुनील के परिजन पुलिस को सूचित कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related