Saturday, July 25, 2026
Saturday, July 25, 2026

लुधियाना में एक्टिवा-बाइक की टक्कर के बाद चलीं गोलियां, जमानत पर बाहर आए युवक ने की गोलीबारी

Date:

पंजाब के लुधियाना में बुधवार रात 9.17 बजे मुंडियां 33 फुटा रोड इलाके में फायरिंग का मामला सामने आया है। मौके पर दो गोलियां चलीं और एक गोली इलाके की ही एक महिला ने मौके से पुलिस को बरामद करवाई है। जानकारी के मुताबिक, जमालपुर थाने की पुलिस देर रात तक इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाने में लगी रही।

पता चला है कि जेल से जमानत पर बाहर आए युवक ने गोलियां चलाई हैं। इलाके की रहने वाली सुमन ने जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि बाइक और एक्टिवा में टक्कर के बाद दोनों चालकों में विवाद हो गया।

जिसके बाद एक्टिवा सवार युवक ने बाइक सवार को सड़क पर ही थप्पड़ मार दिए। एक्टिवा सवार ने पिस्तौल निकालकर दो गोलियां चलाईं। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। एक राहगीर ने उन्हें बताया कि गोलियां चलाने वाला व्यक्ति जेल से जमानत पर बाहर आया है।

महिला सुमन ने बताया कि वह घर के बाहर बैठी थी, तभी यह घटना हुई। एक्टिवा सवार युवकों ने एक के बाद एक दो गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related