Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

रियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कनीना कस्बे में बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस के पलट

Date:

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कनीना कस्बे में बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस के पलट जाने से हुई बहुमूल्य जिंदगियों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया।

चंडीगढ़, 11 अप्रैल – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कनीना कस्बे में बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस के पलट जाने से हुई बहुमूल्य जिंदगियों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया।

इस हादसे में कई अन्य बच्चों को भी चोटें आईं।
श्री दत्तात्रेय ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं नारनौल में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में बहुमूल्य जिंदगियों की हानि से बहुत दुखी हूं। दिवंगत आत्माओं को शाश्वत शांति मिले! मेरी हार्दिक संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।’’

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

http://news24help.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related