Wednesday, July 15, 2026
Wednesday, July 15, 2026

मानसा में युवक की गोली मारकर हत्या , आरोपी फरार

Date:

मानसा–मानसा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में प्रदर्शन कर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। मृतक के रिश्तेदार नन्नू ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका शराब ठेकेदार के कर्मचारियों से झगड़ा हुआ था। बुधवार को समझौता करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन वहां पहले से मौजूद लोगों ने नौजवान पर गोली चला दी।

घटना बुढलाड़ा में बीती रात की है, जहां एक पुराने विवाद को सुलझाने के दौरान सेवक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ​​​​​​​बुढलाड़ा के डीएसपी सिकंदर सिंह चीमा ने कहा कि समझौता बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर यह घटना हुई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मृतक को बुढलाड़ा के अस्पताल लाया गया। परिजनों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया और हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related