Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

पटना में अस्पताल के ICU में घुसकर मरीज की हत्या:बदमाशों ने 4 गोलियां मारीं

Date:

पटना के पारस अस्पताल में भर्ती मरीज की गुरुवार को अपराधियों ने अस्पताल के अंदर घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

मृतक का नाम चंदन मिश्रा है। चंदन, बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए पारस अस्पताल आया था। इसी दौरान अस्पताल के अंदर 4 अपराधी घुसे और उसे गोली मार दी।

वो बक्सर का रहने वाला है। बक्सर में राजेंद्र केसरी नाम के चूना व्यवसायी की हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया था।

बताया जा रहा है कि चंदन मिश्रा 15 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आया था। 18 जुलाई को उसकी पैरोल खत्म हो रही थी। 18 जुलाई को वापस उसे पटना के बेऊर जेल लौटना था।

इस बीच तबीयत खराब होने के बाद वह पटना के पारस अस्पताल में अपना इलाज कर रहा था। चंदन मिश्रा को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। पिछले 12 सालों से वह जेल में बंद था। वो बक्सर जेल से भागलपुर और भागलपुर से फिर पटना के बेऊर जेल में सजा काट रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...