Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

पंजाब CM से आज किसानों की मीटिंग, कृषि पॉलिसी समेत तमाम मुदों पर बनेगी स्ट्रेटजी

Date:

चंडीगढ़—चंडीगढ़ में गत चार दिनों से कृषि नीति समेत 8 मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों की आज (वीरवार को) CM भगवंत मान के साथ मीटिंग होगी। मीटिंग दोपहर तीन बजे होगी। मीटिंग के बाद किसानों द्वारा आगे की रणनीति तय की जाएगी। इससे पहले बुधवार को सरकार के अफसरों ने किसानों से मीटिंग की थी। किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां का कहना है कि आज की मीटिंग के बाद ही संघर्ष को लेकर सारी स्थिति साफ होगी।

पंजाब के यह किसान भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां ) और खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले जुटे हैं। मानसून सेशन शुरू होने से पहले किसान चंडीगढ़ पहुंच गए थे। करीब पंद्रह साल के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें चंडीगढ़ में मोर्चा लगाने की मंजूरी दे दी थी। किसानों ने सेक्टर-34 के दशहरा ग्राउंड में मोर्चा लगाया था। फिर किसानों की मांग थी वह सेशन के दौरान विधानसभा तक मार्च निकालेंगे। लेकिन बाद में चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें मटका चौक तक मार्च के रूप में जाने दिया था। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने मटका चौक पर पहुंचकर किसानों से मांग पत्र लिया था। साथ ही किसानों को विश्वास दिलाया था कि वह उनके वकील बनकर सीएम के समक्ष इस मामले को उठाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related