Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

पंजाब में काम करने वाले हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के वोटरों को 1 जून की विशेष छुट्टी : सिबिन सी

Date:

पंजाब में काम करने वाले हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के वोटरों को 1 जून की विशेष छुट्टी : सिबिन सी

पंजाब में काम करने वाले हिमाचल प्रदेश और यूटी चंडीगढ़ के वोटरों को 1 जून, 2024 को वोटिंग वाले दिन वोट डालने के लिए विशेष छुट्टी देने की घोषणा की गई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुये मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि पंजाब राज्य के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों/ कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिणक संस्थानों में काम करने वाले सरकारी अधिकारियों/ कर्मचारियों में से यदि कोई यूटी चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश का वोटर है तो वह अपनी वोट डालने के लिए अपना वोटर कार्ड पेश करके सम्बन्धित अथॉरिटी से तारीख़ 01- 06- 2024 (शनिवार) की विशेष छुट्टी ले सकेगा। यह छुट्टी अधिकारियों/ कर्मचारियों की छुट्टियों के खाते में से नहीं काटी जायेगी।
उन्होंने आगे बताया कि पंजाब के किसी भी औद्योगिक संस्थान, कारोबार, व्यापार या किसी भी अन्य संस्थान में काम करने वाले यूटी चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के वोटरों को भी वोट डालने के लिए जन प्रतिनिधित्व एक्ट 1951 की धारा 135बी (1) के मुताबिक 01-06- 2024 को सवैतनिक छुट्टी घोषित की गई है। इस सम्बन्ध में पंजाब सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।http://news24help.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...