Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

जलंधर पहुंच कर माझा व दोआबा के लोगोँ की समस्याएं सुनेँगे सीएम मान

Date:

जालंधर वेस्ट हलके में विधानसभा उप चुनाव के दौरान राज्य के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान द्वारा किए गए वादे के अनुसार आज और कल वह जालंधर में रहेंगे। बुधवार और गुरुवार को वह जालंधर सहित विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं से मीटिंग करेंगे और आने वाले चुनावों को लेकर रणनीति तय करेंगे।

सीएम मान की टीम द्वारा इसकी जानकारी सांझा की गई है। बता दें कि सीएम मान ने जालंधर वेस्ट उप चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि वह हर हफ्ते दो दिन जालंधर में बैठेंगे। ऐसे में वह माझा और दोआबा के नेताओं के साथ मीटिंग कर सकेंगे। इसके लिए सीएम मान ने जालंधर में किराये पर घर भी लिया है।

आपको बता दें कि जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव हुए। जिसमें आम आदमी पार्टी ने भाजपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार बनाया था। जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भारी अंतर से जीत दर्ज की।

मोहिंदर भगत ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शीतल अंगुराल को करीब साढ़े 37 हजार वोटों से हराया। ऐसे में यह पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related