Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

कर्नाटक में SBI से ₹21 करोड़ की डकैती: स्टाफ को बंधक बनाया, 20 किलो सोना लेकर फरार

Date:

 

 

बेंगलुरु—कर्नाटक के विजयपुरा की SBI ब्रांच में करीब 21 करोड़ की डकैती हो गई। इसमें 1.04 करोड़ कैश और करीब 20 करोड़ कीमत का 20 किलो सोना शामिल है। मंगलवार शाम को 5 हथियारबंद लुटेरे बैंक में लूट करके फरार हो गए।

 

एसपी लक्ष्मण बी निंबारगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सही रकम और गहनों का ब्योरा बैंक अधिकारियों के आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस को शक है कि आरोपी महाराष्ट्र की ओर भागे हैं। उनकी तलाश जारी है।

 

सेना जैसी वर्दी पहनकर आए थे लुटेरे

 

पुलिस के अनुसार, लुटेरे सेना जैसी ड्रेस और मास्क पहनकर आए थे। तीन लोग बैंक के अंदर घुसे और दो बाहर खड़े रहे। उन्होंने बैंक मैनेजर, कैशियर और कर्मचारियों को बंधक बनाकर हाथ-पैर बांध दिए।

 

इसके बाद लुटेरों ने कैश और सोना बैग में भरा और बैंक को बाहर से ताला लगाकर भाग निकले। घटना के दौरान गोलियां भी चलाई गईं। इस दौरान बैंक ग्राहकों के लिए बंद था और गार्ड छुट्टी पर था।

 

चार महीने में जिले में दूसरी बड़ी बैंक डकैती

 

इससे पहले 25 मई को विजयपुरा जिले के ही माणगुली गांव की केनरा बैंक शाखा में 53 करोड़ रुपए के सोने और 5.20 लाख रुपए नकद की लूट हुई थी। उस मामले में 15 आरोपी पकड़े गए थे। यह चार महीने में जिले में दूसरी बड़ी बैंक डकैती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related