Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

हिसार में डॉक्टर की मौत:तेज रफ्तार पिकअप ने मारी थी टक्कर, नशे में था ड्राइवर

Date:

हिसार में एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक डॉक्टर को टक्कर मार, जिससे उसकी मौत हो गई। डॉक्टर की पहचान आशिष के रूप में हुई है, जो प्राइवेट जानवरों के डॉक्टर के तौर पर काम करता था। हादसा गांव पुट्ठी में हुआ। घटना 16 मार्च की रात की है। आशिष गांव के ही सुनील उर्फ सोनी के साथ पिकअप में बास गांव में गया था।

देर रात सुनील ने आशिष की मां संतोष को फोन कर बताया कि उनके बेटे को चोट लग गई है। अगली सुबह करीब 6:30 बजे जब संतोष ने सुनील को फिर फोन किया, तो उसने बताया कि वह नशे में था और गांव के सरकारी अस्पताल के पास उसकी गाड़ी से आशिष की टक्कर हो गई। घायल आशिष को पीजीआई रोहतक ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चचेरे भाई संदीप ने आरोप लगाया है कि सुनील ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आशिष को टक्कर मारी। बास थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। संदीप के बयान और अस्पताल से मिले दस्तावेजों के आधार पर सुनील के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...