Tuesday, August 18, 2026
Tuesday, August 18, 2026

संगरूर में दो नशा तस्करों के मकान गिराए

Date:

पंजाब सरकार नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन मोड में है। आज (18 मार्च को) मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में बुलडोजर एक्शन हुआ, जिसमें दो नशा तस्करों के दो आलीशान घरों को ध्वस्त किया गया। पुलिस ने मौके पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे।दोनों नशा तस्कर 2017 से थे एक्टिव

पहले घर के मालिक का नाम राजपाल सिंह और रत्तो है। ये दोनों पति-पत्नी हैं और इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 केस दर्ज थे, जिनमें से पहले मामले की एंट्री 2017 में हुई थी। दूसरा मकान लखो नामक व्यक्ति का था, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत चार केस दर्ज थे, जो 2018 से लंबित थे। अधिकारियों ने बताया कि ये मकान अवैध रूप से बनाए गए थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रशासन के आदेशानुसार कार्रवाई की और सुरक्षा सुनिश्चित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related