Friday, November 27, 2026
Friday, November 27, 2026

हरियाणा रोडवेज और गाड़ी में टक्कर, 4 लोगों की मौत:3 गंभीर घायल, बठिंडा से कुरुक्षेत्र आ रहे थे, कैथल में बस टकराई; पिकअप पलटी

Date:

हरियाणा के कैथल में सोमवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। ये सभी पंजाब के बठिंडा से गाड़ी में कुरुक्षेत्र के पिहोवा में गुरुद्वारा में होने वाले एक कार्यक्रम में जा रहे थे।

जैसे ही वे गांव क्योड़क के पास पहुंचे, तो हादसा हो गया। बस की टक्कर से गाड़ी पलट गई। इस गाड़ी में 7 लोग सवार थे। हरियाणा रोडवेज की ये बस आदमपुर से चंडीगढ़ जा रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब की महिलाएं घर के पुरुषों को ‘‘आप’’ को वोट देने के लिए करें तैयार- केजरीवाल

- मावां-धीयां, फ्री बिजली, स्वास्थ्य बीमा, तीर्थ यात्रा...