Tuesday, November 24, 2026
Tuesday, November 24, 2026

लुधियाना में पंचायत चुनाव को लेकर दो गुटों में झड़प:चंडोक बोला- प्रचार करते समय युवकों पीटा,

Date:

पंजाब के लुधियाना में गांव भामिया कलां स्थित प्रीतम विहार में पंचायती चुनाव में प्रचार कर रहे दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मारपीट में कुल 4 लोग घायल हो गए हैं। सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आए उम्मीदवार अमन चंडोक ने कहा कि वह भामिया कलां से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहा है। इस दौरान प्रीतम विहार इलाके में चुनाव प्रचार कर रहा था इतने में कुछ लोग आए जिन्होंने गालियां देते हुए तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

चंडोक बोला-सिर पर लगे हैं टांके

चंडोक ने कहा कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा है। उसके सिर पर टांके लगे हैं। उसने थाना जमालपुर में शिकायत दी है। इलाके में सीसीटीवी कैमरे पुलिस चेक करवाए शायद कोई क्लू वहां से मिल जाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related