Thursday, July 30, 2026
Thursday, July 30, 2026

  दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Date:

दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड

पंजाब के खन्ना में दर्दनाक सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है गत रात तेज रफ्तार टैंकर ने बच्चे को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए। बताया जा रहा है कि बच्चा अन्य लोगों के साथ गुरुद्वारा मंजी साहिब में माथा टेकने गया था, जहां से लौटते समय उक्त हादसे का शिकार हुआ है। बच्चे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

हादसा खन्ना में नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात को हुआ। बच्चा अपने पड़ोसी संग मंजी साहिब में माथा टेकने के बाद घर लौट रहा था। उसके ऊपर कैंटर चढ़ गया। मृतक की पहचान कबीर विजन निवासी खटीका मोहल्ला के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related