Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तीन नए राज्य सूचना कमिश्नरों को पद की शपथ दिलाई

Date:

चंडीगढ़, 16 अगस्त- पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज एडवोकेट डा. भूपिंदर सिंह बाठ, संदीप सिंह धालीवाल और वरिंदरजीत सिंह बिलिंग को सूचना अधिकार आयोग के नए राज्य सूचना कमिश्नर के तौर पर पंजाब राज भवन, चंडीगढ़ में पद की शपथ दिलाई।

इस शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, पंजाब के मुख्य सूचना कमिश्नर इंदरपाल सिंह धन्ना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बता दे कि पंजाब के नव-नियुक्त राज्य सूचना कमिश्नरों की नियुक्ति को पंजाब सरकार द्वारा 12 अगस्त 2024 को औपचारिक तौर पर नोटिफाई किया गया था। इन नए राज्य सूचना कमिश्नरों की नियुक्ति से आयोग के कार्यों में और पारदर्शिता आएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...