Tuesday, August 25, 2026
Tuesday, August 25, 2026

कोलकाता रेप मर्डर केस, CBI टीम को केस डायरी मिली: अस्पताल प्रशासन ने परिवार को 3 घंटे बाद ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी देखने दी

Date:

ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI को सौंप दिया गया है। CBI टीम बुधवार सुबह कोलकाता पहुंची। पुलिस ने टीम को केस की डायरी भी सौंपी।

मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 9 अगस्त की सुबह ट्रेनी डॉक्टर का शव मिलने के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार से झूठ बोला था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉस्पिटल के असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट ने सबसे पहले ट्रेनी डॉक्टर के परिवार से बात की थी। उन्होंने कहा था- आपकी बेटी ने सुसाइड किया है।

इसके बाद ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन प्रशासन ने 3 घंटे तक उन्हें इंतजार कराया। परिवार के बहुत जिद करने के बाद प्रशासन ने उन्हें ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी देखने दी।

दरअसल, ट्रेनी डॉक्टर का शव आरजी कर हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को मिला था। डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उनकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...