Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से 6 लोगों की मौत, 14 अन्य घायल

Date:

नेशनल: इंडोनेशिया के पश्चिमी पापुआ प्रांत में पांच और लोगों के शव बरामद होने के बाद अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या छह हो गयी है, जबकि 14 लोग अभी भी लापता हैं। प्रांतीय तलाश एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख येफ्री सबरुद्दीन ने बताया कि कुछ शव सतह पर पाए गए, जबकि अन्य गुनुंग अरफाक रीजेंसी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लकड़ी और शाखाओं के ढेर के नीचे दबे हुए थे। उन्होंने कहा ‘‘ आज पांच शव मिले हैं। उन्हें एक अस्थायी चौकी पर ले जाया गया है। हमारा ध्यान अब 14 लापता लोगों की तलाश पर है। हम उन्हें खोजने की कोशिश करेंगे।”
उन्होंने कहा कि शवों की बरामदगी के बाद तलाश और बचाव अभियान का अगला चरण आपदा स्थल से बहने वाली नदियों के निचले इलाकों में स्थानांतरित हो जाएगा। संभावना है कि पीड़ति नीचे की ओर बह गए होंगे। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण भूभाग के कारण यह अभियान मैन्युअल रूप से चलाया जा रहा है, जिससे भारी मशीनरी का उपयोग नहीं किया जा सकता। हालांकि, क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण खोज को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...