Thursday, August 20, 2026
Thursday, August 20, 2026

हरियाणा में सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी

Date:

फरीदाबाद–हरियाणा के फरीदाबाद में लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। DC की मेल आईडी पर मंगलवार सुबह मद्रास टाइगर के नाम से धमकी भरा मैसेज आया। मेल में लिखा था कि शाम 4 बजे धमाका किया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
डॉग और बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। सुबह का समय होने के कारण ऑफिस में कर्मचारी नहीं थे। टीमों ने सचिवालय के चप्पे-चप्पे की जांच की। हालांकि यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related