Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

अब तो हो गयी हद, कोर्ट के आदेशों को भी गम्भीरता से नहीं ले रही भाजपा

Date:

Court Orders Seriously: आज की सुनवाई में मौखिक रूप से हाईकोर्ट द्वारा सख्त हिदायत पर  टिप्पणी करते हुए आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता प्रेम गर्ग  ने कहा कि अब तो भाजपा कोर्ट का कहना मानने से भी कतरा रही है। लेकिन हमें माननीय हाईकोर्ट पर पूरा भरोसा है, कि आखिर में  लोकतंत्र का ही डंका बजेगा ।

भाजपा के पार्षदों को धमकाने के इल्जाम पर गर्ग ने कहा की हमने तो अपने सभी पार्षदों की वीडियो तक जारी की है ताकि सारी जनता देख ले सुन ले समझ ले कि हमारे पार्षद किसी दबाव में नहीं है। जहां तक बात है कि हमारे पार्षद रोपड़ में क्यों है? तो कांग्रेस  के पार्षद भी  अमृतसर गोल्डन टेंपल व राम तीर्थ में नजर आ रहे हैं। और इसका कारण भी भाजपा की ओछी राजनीति व कूटनीति  ही है जिसकी वजह से हमें अपने पार्षदों को शहर से दूर रखना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग ने कहा कि जानबूझकर इलेक्शन को टालना, भाजपा की घबराहट को स्पष्ट करता है , खैर  अब न्यायालय ने कल तारीख निश्चित कर देनी  है , हमें विश्वास है कि मेयर के चुनाव   पारदर्शिता से  होंगे व मेयर इंडिया ब्लॉक का ही बनेगा , साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी और लोकसभा चुनाव में भी हम जीत दर्ज करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related