Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

हरियाणा की महिलाओं के अकाउंट में ₹2100 नवंबर महीने से

Date:

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 1 नवंबर से 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि 25 सितंबर को मुख्यमंत्री इसका एप लॉन्च करेंगे। इस दौरान जिलों में भी कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि 1 फोन से 20 से 25 महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है वो एक ही फोन से अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी। इसके लिए उन्हें CSR सेंटर तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है।

कृष्ण बेदी ने बताया कि इस योजना पर 4 हजार 62 करोड़ रुपए सालाना खर्च होगा। जो महिलाएं 15 सालों से हरियाणा में रह रही हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

CM ने 28 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद घोषणा की थी कि योजना में 18 से 20 लाख महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related