Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

संगरूर में चला बुलडोजर:नशा तस्करों के मकान गिराए

Date:

 

संगरूर—संगरूर में आज बुलडोजर से नशा तस्करों के मकानों को गिरा दिया गया। पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत यह कार्रवाई सुनाम उधम सिंह वाला में की गई। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।

एसएसपी सरताज सिंह चाहल की मौजूदगी में यह कार्रवाई शहर की अनाज मंडी के गेट, इंदिरा बस्ती के बाहरी हिस्से में की गई। नशा तस्कर बुध सिंह उर्फ बुद्धू ने मार्केट कमेटी सुनाम की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान और दुकान बना रखी थी। इस जगह से नशा तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं।

एसएसपी चाहल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि वे या तो स्वयं यह काला कारोबार छोड़ दें या फिर गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

जिला पुलिस पिछले कई दिनों से नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही संगरूर जिले से नशा तस्करी का पूरी तरह खात्मा कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का विशेष आभार व्यक्त किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...