Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

राजस्थान में लू की चेतावनी, MP में पारा 39° पार:हिमाचल में बर्फबारी का यलो अलर्ट

Date:

देश में गर्मी का असर दिखने लगा है। राजस्थान के बाड़मेर और जालोर में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट है। पिछले 24 घंटे के दौरान बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जालोर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह औसत से 7 डिग्री ऊपर है।

मध्य प्रदेश में भी कई जिलों में टेंपरेचर 39° के पार चला गया। मंगलवार को इंदौर संभाग का धार शहर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 39.1 डिग्री रहा। वहीं, नर्मदापुरम में तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 37.3 डिग्री और भोपाल में 37.1 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में सोमवार शाम से ही हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही है।

विभाग ने बताया कि कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, 14 मार्च को लाहौल और स्पीति जिले में भारी बर्फबारी की चेतावनी है।

राजस्थान के बाड़मेर और जालोर जैसे जिले हीट वेव (लू) की चपेट में हैं। आज (बुधवार) भी बाड़मेर और जालोर के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी लू से निपटने के सभी इंतजाम रखने के जिलों को निर्देश दिए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर का रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...