Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाब में पठानकोट में अटका मानसून:24 घंटे में नहीं हुई कोई मूवमेंट

Date:

पंजाब में 48 घंटे पहले मानसून की एंट्री हुई थी, इसके बाद से ही मानसून पठानकोट में अटका है। आज मंगलवार को भी इसकी मूवमेंट होने के आसार कम दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने आज पंजाब के 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। ये सभी पांच जिले हिमाचल प्रदेश से सटे हुए हैं।

इससे पहले सोमवार पंजाब के लुधियाना में 0.4एमएम और रोपड़ में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि अन्य पंजाब में बारिश रिपोर्ट नहीं हुई। इसके चलते राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, तापमान अब भी सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में आज का सबसे अधिक तापमान 42.5°C दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related