Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

 जगराओं में युवक ने अपने घर को लगाई आग: नशे के लिए मां से मांगे रुपए

Date:

 

जगराओं—पंजाब में जगराओं के नजदीक गांव अकालगढ़ कलां में महिला द्वारा अपने बेटे को नशे के लिए रुपए ना देने से नाराज युवक ने अपने घर में ही आग लगा दी। इतना ही नहीं नशे के आदी युवक ने आत्महत्या का प्रयास भी किया। घर में आग लगाए जाने का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से युवक को घर से बाहर निकाला और आग पर काबू पाया।

आग लगने से फ्रीज, एसी, एलईडी सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। घटना मंगलवार की देर रात की है। बताया जाता है कि, गांव निवासी युवक धमेंदर ने नशा खरीदने के लिए अपनी मां राजवंत कौर से 1300 रुपए मांगे थे। मां के मना करने पर युवक गुस्से में आ गया और घर को आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही सुधार थाना प्रभारी जसविंदर सिंह, एसआई कर्मजीत सिंह और सेवा सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...