Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Date:

पंजाब के जालंधर में रविवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला नशे के ओवरडोज का लग रहा है। क्योंकि पुलिस ने शव के पास से एक इंजेक्शन, लाइटर और एक खाली गिलास बरामद किया है। थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अक्सर हमारे मोहल्ले में युवक नशा करने आते हैं। युवा यहां नशा करके चले जाते हैं। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पता चलेगा कि उक्त युवक काफी समय से नशा कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक करीब पांच घंटे तक प्रताप बाग के पास सुनसान गली में पड़ा रहा। पहले तो राहगीरों को लगा कि वह नशीला पदार्थ खाने के बाद बेहोश हो गया है। लेकिन जब पांच घंटे तक उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो मामले की सूचना जालंधर पुलिस को दी गई। जिसके बाद जांच के लिए सबसे पहले पीसीआर टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौत का पता चलने पर थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस को तुरंत मौके पर बुलाया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...