Tuesday, August 25, 2026
Tuesday, August 25, 2026

जालंधर में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत:21 साल थी उम्र

Date:

जालंधर के भार्गव कैंप के पास रविवार रात नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने युवक के घर पहुंचकर दुख जताया और कहा कि आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। अंगुराल ने कहा कि अगर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो वह उक्त युवक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मृतक बच्चे की पहचान बस्ती बावा खेल के मोहल्ला राज नगर निवासी पारस भगत के रूप में हुई है। नशे की लत के कारण युवक की तबीयत खराब हो गई थी, जिसे कल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस संबंध में एक दिन पहले पूर्व विधायक अंगुराल ने लाइव होकर कहा था कि इलाके में नशा बिक रहा है और नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक इलाज करवा रहा है। जिसकी देर रात मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related