Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध का येलो अलर्ट जारी

Date:

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद पंजाब-चंडीगढ़ के समतल इलाकों में ठंड लगातार जोर पकड़ रही है। कोल्ड वेव की चेतावनी के बीच अब धुंध का अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार रात से ही पंजाब के कुछ जिलों में धुंध देखने को मिली। वहीं, सुबह होते-होते कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य के करीब दर्ज की गई है। वहीं, पंजाब का दिन का तापमान सामान्य से तकरीबन 5 डिग्री तक कम चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब में धुंध और कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर या उससे भी नीचे जा सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन 1 जनवरी से हल्की राहत मिलने के आसार हैं। लेकिन 6 जनवरी के आसपास दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। जिनके असर वेस्टर्न हिमालयन रेंज पर देखने को मिलेगा।

जिसके बाद फिर से पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अनुमान है कि आने वाले दिनों में फिर से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...