Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

पंजाब में महिलाओं की होगी कैंसर स्क्रीनिंग:मुक्तसर साहिब से शुरुआत

Date:

पंजाब सरकार अब महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और रोजगार पर ध्यान केंद्रित करेगी। 2 दिसंबर से जिलों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जहां महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इस दौरान कैंसर की जांच विशेष तौर पर की जाएगी।

इसकी शुरुआत मुक्तसर साहिब से होगी। यह जानकारी पंजाब की कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग लोग भी इन कैंपों का लाभ उठा सकेंगे।

किशोर लड़कियों की होगी काउंसलिंग

कैबिनेट मंत्री मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि जब लड़कियां किशोरावस्था से गुजरती हैं, तो उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन वे इन बातों को अपने माता-पिता या शिक्षकों से साझा नहीं करती हैं। हालांकि, उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

साथ ही, उनके शरीर में भी बदलाव हो रहे होते हैं। ऐसे में शिविरों में उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही उनकी काउंसलिंग भी की जाएगी। साथ ही, महिलाओं में एनीमिया को दूर करने के बारे में भी जागरूकता पैदा की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...