Wednesday, May 6, 2026
Wednesday, May 6, 2026

पंजाब में फ्री-फायर खेलते महिला को युवक से हुआ प्यार:पति और 2 बच्चों को छोड़कर चली गई

Date:

पबजी, फ्री फायर जैसे गेम्स के जरिए प्यार में पड़ने के कई किस्से भारत में सामने आए हैं। गेम खेलते-खेलते कई व्यक्ति और महिलाएं प्यार में पड़ कर अपने बच्चों को तक को भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के होशियारपुर से सामने आया है।

व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी फ्री फायर खेलती थी, इस दौरान वह किसी व्यक्ति से रिलेशन में आ गई और फिर वह घर से चली गई। जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। महिला 2 बच्चों की मां है। उन्हें भी वह होशियारपुर में रह रहे पति के पास छोड़ गई।

परिवार कई बार इसे लेकर कई थानों और SSP ऑफिस में शिकायतें दर्ज करवा चुका है, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। एक साल बीत जाने के बाद भी अभी तक न तो पुलिस महिला का कुछ पता लगा पाई और न ही परिवार को महिला के बारे में पता चला।

अश्विनी ने बताया कि एक दिन अनीता घर से बिना बताए चली गई, जिसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं था। इस माह एक साल हो गया है, अनीता का कोई अता पता नहीं है। उसकी प्रशासन से मांग है कि पत्नी को तलाशने में मदद की जाए। जिससे मेरे बच्चों की परवरिश अच्छी हो सके। हमारा परिवार अनीता के बिना अधूरा है। बच्चे रोजाना अपनी मां को याद कर रोते हैं। वह परेशान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...