Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

हार के बावजूद रवनीत बिटटू को मिली कैबिनेट

Date:

 

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने आज कहा कि नई मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद वह पंजाब और दिल्ली के बीच पुल का काम करेंगे। बातचीत के दौरान बिट्टू ने कहा कि लुधियाना से चुनाव हारने के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए दिल्ली से निमंत्रण मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी।

बिट्टू ने कहा कि मुझे आज सुबह आए इस निमंत्रण की भी आस नहीं थी। निमंत्रण मिलने के बाद मैं प्रधानमंत्री आवास पहुंचा, जहां मुझे बताया गया कि मैं मोदी 3.0 का हिस्सा बनूंगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे नामांकन से यह बिना किसी संदेह के साबित हो गया है कि पंजाब प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाले राज्यों में शीर्ष पर है। भाजपा पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटें हार गई है और फिर भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना पंजाब के लिए मोदी का उपहार है।

इस के साथ ही बिट्टू ने कहा कि वह सभी मुद्दों, खासकर किसानों के मुद्दों को हल करने के लिए पंजाब और केंद्र सरकार के बीच एक पुल के रूप में काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...