Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

पंजाब राज्य महिला आयोग और पंजाब बाल अधिकार आयोग द्वारा एक महिला और तीन लड़कियों के साथ हुई घटना के संदर्भ में लुधियाणा का दौरा

Date:


लुधियाना/चंडीगढ़, 23 जनवरी:

पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल और पंजाब बाल अधिकार आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने गुरुवार को एक महिला और तीन लड़कियों के साथ हुई घटना के संदर्भ में स्थानीय एकजोत नगर का दौरा किया।

एडीसी (जी) रोहित गुप्ता के साथ घटना स्थल पर पहुंचे राज लाली गिल और कंवरदीप सिंह ने इस अमानवीय घटना पर दुख व्यक्त किया और परिवार को पूरी सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए और पुलिस को किसी भी दोषी को न बख्शने के लिए कहा। उन्होंने आगे कहा कि आयोग द्वारा ऐसी घटनाओं को सहन नहीं किया जाएगा और दोषियों के लिए मिसाली  सजा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल से भी मुलाकात की और अब तक हुई गिरफ्तारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा क्योंकि विभिन्न पुलिस टीमें पहले ही उसकी गिरफ्तारी के लिए बहुत सतर्कता से काम कर रही हैं। इस मामले में तीन गिरफ्तारियां पहले ही की जा चुकी हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि किशोरों और बाल मजदूरी जैसी अमानवीय गतिविधियों को रोकने के लिए श्रम विभाग और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...