Saturday, August 16, 2025
Saturday, August 16, 2025

नेपाल में राजा को सत्ता सौंपने के लिए हिंसक प्रदर्शन

Date:

काठमांडू–नेपाल में राजशाही की मांग को लेकर शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के तिनकुने में एक इमारत में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके, जिसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस घटना में एक युवक के घायल होने की भी खबर है।
इस आंदोलन में 40 से ज्यादा नेपाली संगठन शामिल हुए। प्रदर्शनकारी राजा आओ देश बचाओ, भ्रष्ट सरकार मुर्दाबाद और हमें राजशाही वापस चाहिए, जैसे नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगों पर एक्शन नहीं लिया गया तो और ज्यादा उग्र विरोध प्रदर्शन होगा।
नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने 19 फरवरी को प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर लोगों से समर्थन मांगा था। इसके बाद से ही देश में ‘राजा लाओ, देश बचाओ’ आंदोलन को लेकर तैयारियां चल रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कुरुक्षेत्र के श्रीकृष्ण मंदिर में सीएम ने किया दीप प्रज्जवलित

कुरुक्षेत्र---हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम पर...

ट्रंप पहुंचे अलास्का: पुतिन से अहम बैठक आज, यूक्रेन युद्ध और वैश्विक राजनीति पर पड़ेगा असर

  इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को...

शिवपुरी में बड़ा हादसा, गायक हार्दिक दवे समेत 4 की मौत, 7 घायल

  शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी के सुरवाया में भीषण...

उपराष्ट्रपति चुनाव- 17 अगस्त को फाइनल होगा NDA का उम्मीदवार:21 अगस्त को नामांकन

नई दिल्ली----उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA कैंडिडेट के नाम...