Thursday, September 17, 2026
Thursday, September 17, 2026

विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर बने

Date:

 

नई दिल्ली–दिल्ली विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो गया। प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलाई। अब विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है।वहीं, विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर चुने गए हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इससे पहले LG वीके सक्सेना ने प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को शपथ दिलाई।

इधर, सोमवार को विपक्ष की नेता आतिशी के साथ AAP विधायकों ने CM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप विधायकों ने कहा- भाजपा ने पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 देने का जो वादा किया था, उसे पूरा करें।

CM रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि विधानसभा के इसी सत्र में CAG की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश की जाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि AAP सरकार की गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

एलजी सक्सेना 25 फरवरी को विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश की जाएगी। फिर LG के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए विधानसभा में चर्चा होगी। दिल्ली विधानसभा सत्र 27 फरवरी तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आप ने भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ से पहले पूछे 3 सवाल

भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी...