Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

सुखबीर बादल पर गो+ली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा की पेशी के दौरान महिला का हंगामा

Date:

पंजाब — श्री दरबार साहिब में सेवा कर रहे सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को आज अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने नारायण सिंह चौड़ा को 3 दिन का पुलिस रिमांड देने के आदेश दिए है।

इस  दौरान एक महिला द्वारा जमकर हंगामा किया गया, जिसके हाथों में मिठाई का डिब्बा भी है। महिला डिब्बे को सिर पर रखकर अकाली नेताओं के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रही है। कहा जा रहा है कि महिला नारायण सिंह चौड़ा का समर्थन करने आई है और उसका कहना है कि वह ये डिब्बा नारायण सिंह चौड़ा को देने आई है।

नारायण सिंह चौड़ा बब्बर खालसा आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है, जो चंडीगढ़ जेल ब्रेक कांड का भी आरोपी है। साल 2024 में जेल तोड़कर 4 आतंकी खालिस्ताली फरार हो गए थे। आरोप है कि इस कांड में चौड़ा ने मदद की थी।लंबे समय से जेल में रहने के बाद चौड़ा बेल पर आया था। पुलिस का यह भी कहना है कि नारायण सिंह चौड़ा पर अमृतसर के सिविल लाइंस थाने में कई केस दर्ज है। वह अमृतसर, तरनतारन और रोपड़ जिलों में गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत मामलों में भी आरोपी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related