Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

लुधियाना में अज्ञात वाहन ने 2 युवकों को टक्कर मारी:डिवाइडर से टकराया सिर

Date:

पंजाब के लुधियाना में शिव पुरी और जोधेवाल बस्ती चौक के पास हाईवे पर बीती रात अज्ञात वाहन चालक ने दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पार कर रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवक करीब 10 फीट दूर जा गिरे।

युवक करीब आधे घंटे तक सड़क पर दर्द से तड़पते रहे। राहगीर उनकी मदद करने की बजाय वीडियो बनाते रहे। एक युवक का सिर डिवाइडर से टकराया जबकि दूसरे युवक का सिर जमीन से टकराया।

जानकारी देते हुए नगर निगम जोन-बी में कार्यरत अनिल शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक समारोह से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने दो युवकों को खून से लथपथ देखा। उन्होंने राहगीर हरमीत सिंह की मदद से दोनों घायलों को संभाला। उन्होंने मौके से ही मदद के लिए तुरंत एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस चालक ने व्यस्त होने की बात कही।

अनिल ने बताया कि वह खुद ही सामान लादने वाले ऑटो चालक की टोकरी में लादकर घायलों को अस्पताल लेकर आए। घायलों की पहचान बलबीर निवासी पीरू बंदा मोहल्ला सलेम टाबरी और उपिंदर के रूप में हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related